मट्टीमरका

श्रेणी मनोरंजक

भोपालपट्टनम ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर मट्टीमरका गांव अब चर्चित हो चला है। यहां इंद्रावती नदी के किनारे दूर तक बिछी सुनहरी रेत और ऊँची-नीची पत्थरों के बीच से कल-कल बहती इंद्रावती का सौंदर्य देखते ही बनता है। यहां नदी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा बनाते हुए बहती है।

कैसे पहुंचें:

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा जगदलपुर है।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे जंक्शन दंतेवाड़ा है।

सड़क के द्वारा

जगदलपुर से बसें उपलब्ध हैं।